न्यू एरा स्कूल, गाजियाबाद हिंदी साहित्य सप्ताह का भव्य आयोजन
न्यू एरा स्कूल, गाजियाबाद में हिंदी साहित्य सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना रहा।
इस अवसर पर मंच पर विविध गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया –
कक्षा एक और दो: कविता वाचन कक्षा तीन : विज्ञापन प्रस्तुतीकरण कक्षा चार : रामायण की चौपाइयाँ कक्षा पांच : नुक्कड़ नाटक कक्षा छह : दोहा वाचन कक्षा सात : रामायण की चौपाइयाँ कक्षा आठ : भक्ति गीत कक्षा नवीं ओर ग्यारहवीं : वाद-विवाद प्रतियोगिता
इन प्रस्तुतियों ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को निखारा, बल्कि मंच को साहित्यिक रस और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।